अक्सर लोग यही सवाल लेकर आते हैं –
“कोई ऐसा रत्न बताइए जिससे करियर में उन्नति हो जाए, धन की कमी दूर हो जाए, सफलता मिलने लगे।”
मेरा उत्तर हमेशा एक ही होता है –
“ऐसा कोई चमत्कारी रत्न नहीं है!”
रत्न कोई जादू की छड़ी नहीं है कि आपने उंगली में पहन लिया और अगले दिन आप CEO बन गए या करोड़पति हो गए।
सच्चाई ये है कि :-
आपकी कुंडली ही तय करती है कि आपके जीवन में कब, कहाँ और कैसे सफलता, धन और उन्नति आएगी।
अगर आपकी कुंडली में सफलता और धन के योग हैं, और ग्रह दशाएँ अनुकूल चल रही हैं – तभी कोई रत्न आपको सहयोग दे सकता है।
लेकिन अगर आपकी कुंडली में ऐसा कोई योग ही नहीं है, तो रत्न से चमत्कार की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है।
हाँ, कुछ मामलों में विशेष रत्न पहनने से ग्रहों की उर्जा को थोड़ा सहारा मिल सकता है – लेकिन वो भी तभी, जब आपकी कुंडली में उसका संकेत हो।
सिर्फ रत्न पहनने से जीवन नहीं बदलता।
सही कर्म, सही दिशा और समय के साथ चलने से ही उन्नति होती है।
रत्न तो सिर्फ एक सहायक ऊर्जा है – मुख्य मार्गदर्शक आपकी कुंडली और कर्म हैं।
अगर कोई आपको ये कहता है कि “बस ये रत्न पहन लो और सब बदल जाएगा”, तो सावधान हो जाइए — वो आपको सपने बेच रहा है, सच्चाई नहीं।
विश्वास कीजिए – रत्नों से ज़्यादा ज़रूरी है आपका आत्मविश्वास, परिश्रम और सही मार्गदर्शन।

